.AD

23 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस घोषित किया जाए - हारुन मानिकपुरी

रायपुर

परम पूज्य पंथ श्री  हुजूर उदित मुनि नाम साहब विधिवत चादर तिलक समारोह 23 जनवरी बसंत पंचमी के दिन श्री सदगुरू कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा जिला बालौदाबाजार छत्तीसगढ़ आयोजित होने जा रहा है। जिसमें देश के विभिन्न राज्यों एवं अन्य देशों से अनुयायी सम्मिलित होंगे। उक्त भव्य समारोह आयोजन निर्विघ्न एवं निर्बाध रूप से संपन्न हो इस दृष्टि से पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में 23 जनवरी 2026 बसंत पंचमी के दिन मंदिरा , मांस मटन की बिक्री निषेध किया जाना आवश्यक है। कबीर पंथी हारुन मानिकपुरी छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री बिष्णुदेव साय उपमुख्यमंत्री द्वय श्री अरुण साव, श्री विजय शर्मा जी, एवं वर्तमान धर्मश्व एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल जी से करबद्ध प्रार्थना करते हुए कहा है कि श्री सदगुरू कबीर धर्मदास वंशावली के 16वे वंशप्रतापाचार्य पंथ श्री हुजूर उदित मुनि नाम साहब जी का विधिवत चादर तिलक समारोह 23 जनवरी बसंत पंचमी के पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित कर मंदिरा मांस मटन बिक्री निषेध किया जाना आवश्यक है। जिससे उक्त भव्य समारोह में देश के विभिन्न राज्यों एवं अन्य देशों से सम्मिलित होने वाले कबीर पंथियों को आने जाने एवं आयोजन को निर्विघ्न संपन्न हो सकें


Related Articles