92 वर्षीय श्रीमती धनकुंवर यादव का निधन
जांजगीर चाम्पा - जिले के बलौदा विकासखण्ड अंतर्गत आने वाले ग्राम भैंसतरा के प्रतिष्ठित नागरिक स्व० हरप्रसाद यादव की धर्मपत्नी श्रीमति धनकुंवर यादव (92 वर्षीया) का आकस्मिक निधन गत दिवस 10 जनवरी को हो गया है। स्थानीय मुक्तिधाम में उनके ज्येष्ठ पुत्र बहोरन यादव ने उनको मुखाग्नि दी। वे दैनिक रूद्रपथ समाचार पत्र के नवागढ़ संवाददाता भूपेन्द्र यादव की नानी थीं। वे अपने पीछे बहोरन , सहोरन और चंद्रकुमार तीन पुत्र एवं चार पुत्रियों का भरा पूरा परिवार छोड़ गयी हैं। उनके अंतिम संस्कार में ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। उनके निधन पर श्रमजीवी पत्रकार संघ के उड़ीसा प्रदेशाध्यक्ष अरविन्द तिवारी ने शोक व्यक्त करते हुये कहा कि वे सरल , सहज , मिलनसार व मृदुभाषी थीं। मुझे कई बर उनसे मिलने और चर्चा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। वे संयुक्त परिवार का अच्छी तरीके से देखभाल कर रही थी। ईश्वर अपने श्रीचरणों में उनको स्थान दे और उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करे।








