.AD

भानुप्रतापपुर शराब भट्टी में खुलेआम मनमानी और मिलावट का खेल

शिवसेना नेता अनेश नुरेटी ने लगाए गंभीर आरोप


भानुप्रतापपुर - भानुप्रतापपुर क्षेत्र की शासकीय अंग्रेजी शराब दुकान में नकली एवं मिलावटी शराब की खुलेआम बिक्री का मामला अब गंभीर रूप लेता जा रहा है। स्थानीय नागरिकों एवं ग्राहकों से लगातार शिकायतें मिलने के बावजूद प्रशासन और आबकारी विभाग द्वारा इसे गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है।

शिवसेना नेता अनेश नुरेटी ने आरोप लगाया है कि अंग्रेजी शराब की बोतलों में नकली शराब भरकर ग्राहकों को बेची जा रही है। कई बार बोतलों में छोटे जीव मिलने की घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं, जो मिलावटखोरी के संगठित नेटवर्क की ओर इशारा करती हैं।

बताया जा रहा है कि कम कीमत वाली शराब में मिलावट कर उसे महंगे ब्रांड की बोतलों में भरकर बेचा जा रहा है। इससे न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि शासन को भी बड़े राजस्व नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।

इसके अलावा शराब दुकान में शासन द्वारा निर्धारित दरों से 10 से 20 रुपये अधिक कीमत वसूले जाने की भी शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं।

शिवसेना नेता अनेश नुरेटी ने कहा कि मिलावटी शराब और ओवररेटिंग की शिकायतें समय-समय पर उजागर होती रही हैं, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषी मैनेजर, कर्मचारियों एवं संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है।


Related Articles