.AD

हायर सेकेंडरी स्कूल चारभाटा बच्चों से उनकी कमजोरी अथवा प्लस पॉइंट को लेकर चर्चा की गई, और उनको अपना बेहतर देने प्रेरित किया।

राजनांदगांव-एडीपीओ की टीम के द्वारा अति संवेदन वनांचल क्षेत्र बोरतलाव एवं चार भाठा के हायर सेकेंडरी स्कूलों का किया गया अवलोकन 

कलेक्टर जितेंद्र यादव ,सीईओ सुरूचि सिंह एवं जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास कुमार सिंह बघेल के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षा विभाग की टीम के द्वारा आज अति संवेदनशील क्षेत्र डोंगरगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों के हायर सेकेंडरी स्कूलों का अवलोकन समग्र शिक्षा एडीपीओ रोहित सिन्हा के टीम के द्वारा किया गया। 

टीम में आदर्श वासनिक ,मनोज मरकाम एपीसी समग्र शिक्षा सम्मिलित रहे ।

विशेष कर हायर सेकेंडरी स्कूल के उन बोर्ड परीक्षार्थियों से टीम ने चर्चा किया ,प्रेरित किया , मार्गदर्शन दिया जो कक्षा दसवीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं । उनके कमजोर क्षेत्रों और बेहतर क्षेत्रों की पहचान कर उनको तैयारी अच्छे से अच्छे कर अच्छा अंक प्राप्त करने के टिप्स दिए गए, एवं विषय शिक्षकों से आवश्यक मार्गदर्शन लेते रहने तथा परीक्षा से पूर्व नियमित शाला में उपस्थित रहने एवं जिले द्वारा चलाए जा रहा है ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस का नियमित अध्ययन अध्यापन कार्य में करने के सुझाव दिए गए। 

 तथा जिले द्वारा उपलब्ध कराये गये प्रश्न बैंकों के माध्यम से और विगत वर्षों के प्रश्न पत्रों के माध्यम से तैयारी को बेहतर करने की सुझाव दिए गए। यहां उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन राजनांदगांव ने इस बार बोर्ड परीक्षाओं मे बेहतर परिणाम को सूनिश्चत करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नवाचार किए हैं जिसमें मुख्य रूप से विषय विशेषज्ञों के द्वारा निर्मित प्रश्न बैंकों के माध्यम से तैयारी तथा ऑनलाइन कोचिंग क्लासेस जो यूट्यूब लिंक के माध्यम से स्कूलों तक उपलब्ध कराई जा रही है । जिससे बोर्ड परीक्षार्थियों को बहुत लाभ और अच्छा प्रतिसाद उसका मिल रहा है । इस प्रकार की तैयारी के साथ स्कूल शिक्षा विभाग एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की टीम राजनांदगांव के द्वारा सघन अवलोकन पूरे क्षेत्रों का किया जा रहा है । जिससे परिणाम बेहतर हो सके आज के अवलोकन डोंगरगढ़ विकासखंड का बोर तलाव हायर सेकेंडरी स्कूल हायर सेकेंडरी स्कूल चारभाठा एवं हाई स्कूल बरनाला कला का अवलोकन किया गया।


Related Articles