.AD

मरार समाज शाकम्भरी जयंती एवं फुले जयंती धूमधाम से मनाएगी 03 जनवरी को

जयंती के अवसर पर होगा माता शाकम्भरी मंदिर का भूमिपुजन 

कोंडागांव - मरार समाज की ईष्ट देवी माता शाकम्भरी जयंती पौष पूर्णिमा के दिन यानि 3 जनवरी को है और एक बड़ा संयोग है की देश की प्रथम महिला शिक्षिका समाज की बेटी माता सावित्रीबाई फुले जयंती भी 3 जनवरी को है। मरार समाज माता के जयंती कार्यक्रम को धूमधाम से मनाने जा रहा है कोंडागांव जिले के शामपुर मे शाकम्भरी माता मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपुजन भी 3 जनवरी को होना है। कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि बस्तर सांसद महेश कश्यप होंगे वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप मे क्षेत्रीय विधायक सुश्री लता उसेंडी सम्मिलित होंगी। सम्पूर्ण कार्यक्रम शामपुर स्थित मरार समाज भवन मे होगी जहाँ पर 11 बजे माता शाकम्भरी एवं माता सावित्री बाई फुले की पूजा अर्चना होगी 12 बजे अतिथि स्वागत एवं उद्बोधन होगा 2 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी तत्पश्चात् भोजन प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की समापन होगी। बता दें बस्तर सांसद महेश कश्यप एवं कोंडागांव विधायक सुश्री लता उसेंडी के कर कमलों से माता शाकम्भरी मंदिर निर्माण कार्य का भूमिपुजन सम्पन्न होना है। सम्पूर्ण कार्यक्रम मरार पटेल समाज शामपुर परगना के सामाजिक जनों द्वारा आयोजित है।कार्यक्रम मे अतिविशिष्ट क्रम मे कोंडागांव नगरपालिका अध्यक्ष नरपती पटेल,क्षेत्रीय जनपद सदस्य अंगदराम पटेल,शामपुर सरपंच देवेंद्र मरकाम, संभाग अध्यक्ष मरार समाज रोहित पटेल,पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती भगवती पटेल,सर्व पिछड़ा वर्ग समाज जिलाध्यक्ष रितेश पटेल,राज नाईक राजेंद्र पटेल एवं राज दीवान शम्भू पटेल शामिल हैँ।


Related Articles