.AD

नारायणपुर कोंडागांव मार्ग मे आवाजाही पिछले 5 महीनों से है बंद है साय सरकार ले रही कुम्भकर्णी नींद - मोहन मरकाम

साय सरकार का केवल एक ही उद्देश्य है बस्तर कि प्राकृतिक सम्पदा का दोहन करना जनता से कोई सरोकार नहीं है- मोहन मरकाम

कोंडागांव - कोंडागांव नारायणपुर मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गयी है जिसे लेकर पूर्व केबिनेट मंत्री मोहन मरकाम ने प्रेस नोट जारी कर साय सरकार को आड़े हांथों लेते कहा कि नारायणपुर कोंडागांव मार्ग मे पिछले 5 महीनों से बस सेवा पूर्णतः बंद है जिससे आमजनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिला मुख्यालय कोंडागांव कहें या नारायणपुर आमजन को स्वास्थ्य सुविधा से लेकर किसी न किसी काम से जाना ही होता है परन्तु बस सेवा बंद होने के चलते क्षेत्र वासियों को कई प्रकार की परेशानियां आ रही है हर किसी के पास स्वयं का साधन हो यही जरूरी नहीं है बस ही एक मात्र साधन होता है जिसके माध्यम से क्षेत्रीय जन आवाजाहि करते हैँ।साय सरकार कुम्भकर्णी नींद मे सोई हुई है जनता से कोई सरोकार नहीं है जबकि उसी मार्ग से ट्रक मे लगातार गिट्टी निकल रही है यानि सरकार मे बैठे लोगों का केवल एक ही उद्देश्य रह गया है प्राकृतिक सम्पदा का दोहन करना जनता की कोई चिंता नहीं है। निर्माणाधीन सड़क मे गिट्टी गाड़ियों के कारण धूल डस्ट से रहवासी परेशान हैँ नई नई बीमारी से जूझना पड़ रहा है जिससे परेशान होकर ग्रामीणों द्वारा चक्काजाम भी किया गया था फिर भी सरकार के कानों मे जूँ तक नहीं रेंग रहा यह साय सरकार की निष्ठुरता को प्रदर्शित करता है। नारायणपुर कोंडागांव मार्ग मे आने वाले ग्रामवासियों को जिस प्रकार के परेशानियों का सामना कर रहे हैँ उनकी पीड़ा को सरकार मे बैठे लोग सुनना तक नहीं चाहते, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि हेलीकाप्टर से आते हैँ उन्हे जनता की तकलीफ कैसे नजर आएगी? सरकार को चुनौती देते हुए मोहन मरकाम ने आगे कहा कि सरकार मे बैठे लोग अगर आमजन की समस्या का जल्द समाधान नहीं निकालते नारायणपुर- कोंडागांव बस सेवा को शुरू नहीं करते हैँ तो कांग्रेस पार्टी आमजन के साथ जन आंदोलन करेगी आर्थिक नाकेबंदी के साथ हम विरोध प्रदर्शन करेंगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।


Related Articles