.AD

नवनियुक्त भाजयुमो जिला अध्यक्ष आकाश सिंह को प्रमोद कश्यप ने अटल जी की फोटो से किया सप्रेम भेट

जांजगीर - चांपा* भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष आकाश सिंह का जिलाध्यक्ष बनने के पश्चात प्रथम आगमन था जहां युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर को फ्लेक्स से सजाया था और नगर के प्रमुख चौकों में भाजयुमो के जिलाध्यक्ष का स्वागत किया था जहां आज अटल चौक में जांजगीर ग्रामीण मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने  नवनियुक्त भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष आकाश सिंह जी का स्वागत किया जहां भाजपा युवा मोर्चा जांजगीर ग्रामीण मंडल के उपाध्यक्ष प्रमोद कश्यप ने गर्म जोशी से भाजयुमो जांजगीर चांपा अध्यक्ष आकाश सिंह का समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ स्वागत किया और श्रद्धेय पूर्व प्रधान मंत्री अटल जी का फोटो देकर सप्रेम भेट किया ।


Related Articles