विधायक के प्रयास से 163 लाख के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
जांजगीर - अकलतरा विधायक राघवेन्द्र कुमार सिंह द्वारा विकास कार्यों के लिए किए जा रहे सतत प्रयासों के परिणाम स्वरुप अकलतरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार मंजूरी मिलती जा रही है। इसी कड़ी में वर्तमान में कृषि उपज मंडी समिति-अकलतरा अंतर्गत आने वाले गांवो के विकास कार्यों के लिए 163.09 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। इसमें विधानसभा क्षेत्र के ग्राम-बनाहील में 19.45 लाख रुपए के लागत राशि से सीसी रोड सह नाली निर्माण, कल्याणपुर, कोटमीसोनार, परसाही (बाना), पकरिया (झूलन), अर्जुनी, रोगदा, कटनई, चंगोरी एवं करहीडीह में 17-17 (सत्रह-सत्रह) लाख रुपए
लागत राशि से प्रत्येक गावों के सर्व सुविधा युक्त सामुदायिक भवन निर्माण कार्य शामिल है। इस प्रकार कुल 163.09 लाख रुपए के विकास कार्यों की स्वीकृति प्राप्त हुईं है। जिसकी ऑनलाइन निविदा विभाग द्वारा जारी की जा चुकी है, कुछ दिनों में अनुबंध पश्चात काम भी प्रारभ हो जाएगा।
सक्रियता का मिल रहा है क्षेत्र को लाभ
अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर काफी संवेदनशील एवं सक्रिय है। जिसका लाभ क्षेत्र को विकास कार्यों के रूप में लगातार मिल रहा है। विधायक द्वारा अपनी विधायक निधि के कामों को पारदर्शीता के साथ सभी गावों एवं नगरों में सामान रूप से करा रहे है।









